Posts Tagged ‘लेखक’

स्वसंवाद द्वारा अचेतन मन को स्वास्थ्य के पक्ष में करें

देह अपना उपचार स्वतः करती है


अपने हाथ की तरफ देखें यह ठोस दिखता है, दरअसल यह ठोस नहीं है। अगर आप इसे किसी अच्छे माइक्रोस्कोप के नीचे रखेंगे, तो आपको ऊर्जा की बहुत सी तरंगें दिखेंगी। हमारी देह ठोस नहीं है, यह मस्तिष्क की तरंगों के अधीन है।01
सभी बीमारियाँ पहले मस्तिष्क में जन्म लेती हैं। जब तक मानसिक पेटर्न उस अनुरूप न बन जाय, तब तक वह शरीर पर प्रकट नहीं होती है। अचेतन रूप से रोग उत्पन्न करने के स्थान पर हम सचेतन रूप से स्वास्थ्य कैसे उत्पन्न करें? अपने शरीर का प्रिन्टआउट बदलने के लिये हमें अपने मस्तिष्क के साफ्टवेअर को नये सिरे से लिखना सीखना पड़ेगा। हम ही अपने रोगों को चुनते हंै, उन्हे नियन्त्रित करते हैं एवं उन्हें बढ़ने की सुविधाएॅ देते है। हम रोगों का चेतन मन द्वारा चयन नहीं करते हंै, यह चयन मन के अचेतन स्तर पर छुपे हुऐ तलो पर चुपचाप होता है। यदि कोई ऐसी क्षमता हमारे पास है तो उसे नियन्त्रित करने की क्षमता भी होनी चाहिये। यह पुस्तिका इस बारे में बताती है।
असाध्य मानसिक या शारीरिक रोग की जड़ें सदा ही गहरे अवचेतन मन में होती है। छिपी हुई जड़ांे को उखाडकर रोग को ठीक किया जा सकता है। मनुष्य की देह (सिक्रेशन) सबसे अधिक दवाएँ बनाने का कारखाना है । हमारी देह के उपचार में काम आने वाली सभी दवाओं के केमिकल्स हमारी देह में बनाए जाते है। इन सब दवाओं का निर्माण हमारी सोच एवं भावनाओं पर निर्भर है। नकारात्मक सोच व नकारात्मक भावनाओं से हमारे सिक्रेशन प्रभावित होते हंै। दुनिया के सबसे धीमे मारने वाले भंयकर जहर भी इसी देह में बनते है।
सतुंलित,सहज व नैसर्गिक देह स्वतः अपना उपचार करती है। देह में एक नैसर्गिक क्षमता है। अपना उपचार करती है। यह स्वतः अपने को संतुलित करती है। जब देह का ताप बढ़ जाता है तो देह स्वतः ही उन रसायनों का निर्माण करती है जो ताप घटाने में सहायक होते हैं। यह कार्य स्वतः चलता रहता है जब तक कि इस नैर्सगिक प्रकिया को बिगाड़ न दिया जाए । बिगड़ने पर देह ताप समान नहीं रख पाती है तभी हमें ताप बढ़ने का ज्ञान होता है।
हमारी स्थूल देह के पीछे क्वान्तम भौतिकीय देह है जो कि सूक्ष्म है, अदृश्य है। स्थूल देह का जन्म इसी सूक्ष्म देह की बदौलत है। उसमें परिवर्तन इसी के आधार पर होते हंै।
वातावरण वास्तव में हमारी देह का विस्तार है।जैसे दो तारो व ग्रहो के बीच प्रत्यक्ष सम्बन्ध न होने के उपरान्त वं आपस में भी सम्बंन्धित है। वैसे ही हमारी देह के अणुओं के बीच सम्बन्ध न होने के बावजूद आपस में सम्बन्धित है।
हमारी देह का रूपाकार किसी शिल्प कृति से कम नहीं है।भीतर बैठी प्रज्ञा का यह आवरण मूर्ति के रूप में दिखता है। इसके निश्चित आकार-प्रकार हंै। इसके साथ ही हमारी देह के परमाणु बहती हुई नदी की तरह है। हमारी देह में कुछ भी स्थाई नहीं है। हमारी कोशिकाओं के प्रत्येक कण बदलते जाते हैं। हमारी रक्त कणिकाएँ नब्बे दिन में बदल जाती हैं। हड्डियों का ठोस ढांचा जिसके चारों ओर शरीर लिपटा रहता है, वह स्वयं भी एक सौ बीस दिन में पूरी तरह बदल जाता है।

यदि आप नहीं बदलते हैं तो कुछ नहीं बदलेगा

हम अपनी आदतों व धारणाओं में जीते हैं । उन्हीं मे अपने को सुरक्षित समझते हैं । फलस्वरूप हम नई धारणा ग्रहण कम करते है । अर्थात अपने को बदलते नही है । जबकि समय के साथ परिवर्तन जरूरी है । जो लोग नहीं बदलते है वह रूक जाते है । उनकी सोच व धारणाओं के बन्दी होकर रह जाते हैं । अन्धी धारणाओं के शिकार श्रीमाधोपुर में शिवजी से मिलने के क्रम में पूरे परिवार ने जहर खा लिया। यह नहीं बदलने व अपनी धारणाओं को सच मानने का ज्वलंत उदाहरण है । Change for Success
जो लोग धारणाओं को तोल नहीं पाते है, वे उसे सच मानकर सोच बन्द कर देते हैं । एक तरह से कहे कि उन्हे सोचना नहीं आता है । उनकी उन्नति रूक जाती है । मेरी एक घनिष्ठ साथी जिनका वजन बढ़ता जा रहा था । वे वजन घटाने की बात सुनती नहीं थी । उन्होने अपनी धारणाओं के विरूद्ध बदलना स्वीकार नहीं कर आत्महत्या कर ली ।
हमारे नहीं बदलने के कई कारण है । पहला कारण ‘‘मै भी समझता हूं’’ की धारणा व्यक्ति को सच महसूस कराती है । दूसरा कारण बदलने के खतरे से भी व्यक्ति बच जाता है । धारणा बदलने पर नए कर्म करने पड़ते है, जिससे व्यक्ति बचना चाहता है । अतः व्यक्ति बदलता नहीं है ।
जो समय के साथ नहीं बदलते हैं वे टुट जाते है । अतः समय के साथ बदलने वाले जीतते है ।

 

Related Posts:

वारेन बफेट के अनुसार खुश रहने की चाबीः पेशे से प्यार

इच्छा शक्ति से सफलता कैसे पाए ?

सफलता का मंत्रः रतन टाटा के अनुसार

 “भूख रखिए, नासमझ बने रहिए”स्टीव जाॅब्स

सफल होने ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की प्रार्थना “अदम्य साहस जगाइए!”रोज करें

 

पोषक तत्वों के बारे मे डाॅ0 रेण्ड की प्रसिद्ध बढि़या पुस्तक

डाॅ0 रे डी स्ट्रेंड ने एक पोषक तत्वों के बारे में उपयोगी किताब’’व्हाट योर डाॅक्टर डजन्ट नो अबाउट न्यूट्रिश्नल मेडिसिन मे बी किलींग यू’’ लिखी है जिसका हिन्दी अनुवाद ’’क्या आपका डाॅक्टर पोषक तत्वों के बारे में जानता है ?’’ े मंजुल पब्लिसींग हाउस भोपाल से छपी है । Dr  ray d strand
यह एक सत्य है कि दुनिया भर में डाॅक्टरों को दवाओं के जरिये बीमारियों का इलाज करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है । लेकिन उन्हे हमारे जीवन को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण और शक्तिशाली तरीकों के बारे में कोई ज्ञान नहीं दिया जाता है ।
यह पुस्तक आपको सिखाएगी कि क्यों सरकार द्वारा पोषक तत्वों की अनुशंसित मात्रा हमारे शरीर के प्राकृतिक रक्षातंत्र को बीमारियों के प्रति शक्तिशाली नहीं बना पाती है – और आपको पोषक तत्वों की कितनी मात्रा की आवश्यकता होती है ।
शरीर के अन्दर आॅक्सीजन का विघटन किस प्रकार विनाश उत्पन्न करता है और आप इससे हुई क्षति से कैसे निपट सकते हैं ।आप लगातार होने वाली एलर्जी और सायनस के संक्रमण से किस प्रकार लड़ सकते हैं ।
आपके डाॅक्टर द्वारा गंभीर क्षयकारी बीमारियों से बचाव के लिए दी गई दवाइयाॅं क्यों बेहतर नहीं होती है ।
बड़े दुख की बात है कि जब तक आपको किसी बीमारी का पता चलता है तब तक आप एक स्वस्थ और उत्साहपूर्ण जीवन खो देते हैं ।

रे स्ट्रैंण्ड की क्रांतिकारी पुस्तक

  • आपको वर्तमान और भविष्य में अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के सरल उपायों के बारे में बताती है ।
  • यह बीमारियों के कारण हुए नुकसान से भी छुटकारा दिलाती है ।
  • अपने शरीर की प्राकृतिक उपचार शक्ति में बढ़ोतरी करें ।दिल की बीमारियों से बचाव के लिए कोलेस्टेराॅल का स्तर महत्वपूर्ण कुंजी क्यों नहीं है
  • कैंसर, डायबिटीज, आर्थराइटिस, अल्जाइमर्स, फाइब्रोमाएल्जिया और अन्य बीमारियों की जड़ के बारे में चिकित्सा प्रमाण वास्तव में क्या बताते हैं 
  • बुढ़ापे को रोकने की सही रणनीति पर अमल करना अभी शुरू करें और खुद को आॅक्सीजन के हानिकारक प्रभावों से बचाएॅ

जिने हेतु सिर्फ़ धन काफी नहीं ,जिने की कला चाहिए

मैं एक सत्य घटना से अपनी बात प्रारम्भ करना चाहता हूं । सन् 1923 अमेरिका में – शिकागों के एजवाटर बीच पर तब के सबसे अमीर 9 व्यापारी एकत्रित हुए। जिनका कुल जमा धन दुनिया की कुल पूंजी का 50ः से अधिक था ।
एक शोधकर्ता ने 25 वर्ष बाद उन सबकी वापस खोज की गई तब उनकी स्थिति निम्न प्रकार पाई गई ।
धनिक का नाम                                व्यवसाय                                                             25 साल बाद परिणाम
1. चाल्र्स श्वाब                             स्टील कम्पनी के मुख्यिा                                                          5 साल ऋण में रह कर मरे
2. सेम्युअल इन्सूल                    सबसे बड़ी यूटिलिटी के अध्यक्ष                                                 विदेश में दिवालिए होकर मरे
3. हार्वड हाप्सन                           सबसे बड़ी गैस कम्पनी के मुखिया                                            पागल हो गये
4. आइवर क्रुजर                           सबसे बड़ी अन्तर्राष्टीªय मैच कम्पनी के मुख्यिा                    गरीबी में मरे
5. लिआॅन फ्रेजिअर                   बैंक आॅफ इन्टरनेशनल सेटलमेन्ट के अध्यक्ष                    आत्महत्या
6. रिचार्ड व्हाटनी                         न्यूयार्क स्टोक एक्सचेन्ज के मुखिया                                        जेल से रिहा
7. आर्थर क्राॅटन                        शेयर दलाल                                                                                  गरीबी में मरे
8. जेसी लीवरमारे                         शेयर दलाल                                                                                आत्महत्या
9. अल्बर्ट फाॅल                            होर्डिंग के केबिनेट मन्त्री                                                           जेल से रिहा
इन 9 अरबपतियों में से 2 ने आत्महत्या कर ली थी । एक अरबपति पागल हो चुके थे । 2 अरबपति जेल से रिहा हुए थे एवं 4 अरबपति गरीब हो गये थे ।
अर्थात सिर्फ धन से सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा सकता है । जीवन शैली से उत्पन्न समस्याओं का समाधान जीवन शैली बदल कर ही किया जा सकता है । तनाव से उत्पन्न समस्याओं का समाधान आराम करके ही किया जा सकता है । धन से आराम की सुविधाएं खरीदी जा सकती है, आराम नहीं । हम स्वयं अपने लिऐ समस्या है । महावीर ने यही कहा है कि स्वयं को बदलने से उलझने मिटाई जा सकती है । समस्याएं डर व लालच जानते है, उनको जीतकर ही उनसे पार हुआ जा सकता है ।

जीवन जीने के लिए पैसे की समझ/वित्तिय साक्षरता/जीने की कला/संयम/स्वयं का ज्ञान होना चाहिऐ । अपनी आवश्यकताओं, उपभोग, सुविधाओं, खर्च, आय की समझ होनी चाहिये । जीवन का मात्र भौतिक तल ही नही है । मानसिक तल व चेतना तल पर भी जीवन है । जीवन का अर्थ ही एक तल नहीं है । स्याद्वाद को आर्थिक क्षैत्र में भी लागू करें ।
हमारा अनुभव व समाज कहता है किThe whole thing is that  सबसे बड़ा रूपया । महावीर ने कहा नही The whole thing is that सबसे बडी Life  है । हम है हमारा जीवन है । हमारी जीवन शैली है । हमारी सहजता है । प्रकृति है ।

कला साहित्य को मनोरंजन बना रहा है बाजार

हमारे जीवन में आंख खोलने वाले, स्वयं को राह दिखाने वाले, मूल्य सीखाने वाले कला-साहित्य आज स्वयं बाजार के शिकार है । जो दीपक है उसे ही बाजार अपने अनुसार करने हेतू प्रयत्नरत है । प्रेमचन्द की बजाय शिवखेड़ा पढ़ा जाता है । विशुद्ध साहित्य नही बल्कि प्रेरक साहित्य बिकता है ।art bazar
सिस्टम मनुष्य पर भारी पड़ रहा है । उजाले पर ही पहरे बैठे हैं । आज सब ताकत बाजार के हाथ है । बाजार की शक्ति निर्धारक होती जा रही है । इससे बचना कठिन है । बाजार हर चीज को कीमत में आंकता है । मुनाफा जीवन का मन्त्र हो गया है । हर चीज रूपयों से तोली जाने लगी है ।
मीडिया पूंजीपतियों के चुंगल में है । विज्ञापन दाता क्या छपेगा या दिखेगा हम करते है । मीडिया मालिकों को मूल्यों से सरोकार नहीं है । वे टी.आर.पी. से चलते हैं । सही बात मौलिक दृष्टि गोल है । मांग के अनुरूप परोसा जाने लगा है ।

सफलता हेतु व्यक्ति को बदलने मे कविता भी सक्षम

 

पं0 नरेन्द्र मिश्र, वीर रस के राष्ट्रीय कवि से मुलाकात पर उनसे चर्चा के दौरान यह समझ में आया कि कविता भी परिवर्तन का एक माध्यम है । कविता पढ़ कर भी व्यक्ति बदल सकता है । नये मूल्यों को सिखाने में कविता की बड़ी भूमिका है । Poem changes
कविता भाव प्रधान होती है । उसका प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष प्रभाव बहुत गहरा, सूक्ष्म व व्यापक होता है । यह सीधे दिल को छूती है । अचेतन को प्रभावित करती है । इसमे संप्रेषणिता बहुत जबरदस्त होती है । मात्र तुकबन्दी व गेय होने से कविता बढि़या नहीं हो जाती है । उसमे संप्रेषण की क्षमता से कविता बड़ी होती है । संप्रेषणशिलता ही कविता की जान है। कविता व्यक्ति को बदलने का सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा किसी भी व्यक्ति को समझाना सरल होता है । तभी तो कवि सम्मेलन में श्रोताओं को प्रेरित होते देखा जाता है ।
कविता अगर सच्ची कविता हो तो असर छोड़ती ही है । कविता में उसके अपने गुण होने चाहिए । पूर्व में युद्ध क्षैत्र में वीर रस की कविता सुनकर योद्धा युद्ध के लिए प्रेरित होते रहे हैं । राणा प्रताप भी पाथल-पीथल की एक कविता पढ़ कर निराशा से बाहर आ जाते हैं, और मुगलांे को पुनः युद्ध करने के लिए ललकारते हैं । अपना खोया साहस पुनः प्राप्त करते है । कविता ही उन्हें स्वयं के गौरव की याद दिलाती है । इस तरह महाराणा प्रताप का रूपान्तरण होता है ।
आज के संदर्भ में छिछली चुटकले रूपी कविताओं एवं तुकबन्दियों के कारण हम उसकी शक्ति भूल गये हैं । कविता को मात्र मनोरंजन का साधन समझने लगे है । जबकि एक समय में निराला ने पृथ्वीराज कपूर को फिल्म के लिए कविता लिखने के लिए मना कर दिया था । कविता ढंग से समयानुकूल उदाहरण सहित रची हुई होनी चाहिए । सही प्रासंगिक कविता आग जैसे बदलाव लाती है ।

क्या भले लोग बुरे लोगों से अधिक है?

 

यहाँ सब स्वार्थीं व बेईमान नहीं है। लेकिन दुःख की बात यह है कि बुरे लोगों का वर्चस्व है। अधिकांश लोग भले व सहायता प्रदान करने वाले है। गुणवान लोगों की यहाँ कद्र नहीं होती है क्योंकि वे संगठीत नहीं है। देश की आजादी हेतु कुर्बानी देने वाले क्या स्वार्थीं थे? क्या सूरज, पानी, हवा, पृथ्वी, आकाश आपसे किराया माँगते है? वेदव्यास से लेकर आज तक लेखक, कलाकार,सृजक आपसे व्यक्तिगत कुछ नहीं लेते है। वे सब आपको ज्ञान, संस्कृति, विचार, भावनाओं से आपको समृद्ध करते है। यह जीवन भले लोगो की अच्छाई के कारण ही चल रहा है।

Good people-Bad peopleकुछ लोग चोर-डाकू, हत्याएँ, बलात्कार करते है इससे सारा समाज बुरा नहीं हो गया। यह हमारी नकारात्मकता है कि हम कुछ बुरे लोगों के आधार पर पूरे समाज को दोष देते है।
अच्छे लोगों में दोस्ती प्रायः कम होती है। क्योंकि अच्छाई हमेशा अकेली रहती है। अच्छाई का अहंकार व्यक्ति को दूसरों से जुड़ने नहीं देता। जबकि बुरे व्यक्ति प्रायः शीघ्र ही दोस्ती कर लेते है। क्योंकि एक साथ बुरा काम करने से परस्पर अपनापन आ जाता है। तभी तो कहाँ जाता है कि दारू पीने वालो की दोस्ती मजबूत होती है। बुराई हमेशा अपने परिवार को बढ़ाती है। जबकि अच्छाई अकेले रहना पसन्द करती है। समय आ गया है कि अच्छे लोगों को भी एक-दूसरे को सहयोग करना होगा।

हमें इस धारणा को समाप्त करना है कि सब लोग खराब है। बेवजह अनेक लोग बहुत बढि़या है। मानवता, जीवन, हमारी उन्नति इन्हीं को बदोलत है। यहाँ सर्वत्र प्रेम है, परोपकार के भाव है, सत्य है, नैतिकता है। खुशियाँ बाँटने को बहुत लोग तत्पर है। अच्छाईयाँ समाप्त नहीं हुई है-हम देख नहीं पा रहे है?

अस्तित्व आपके लक्ष्यों को पुरा करने का षड्यन्त्र करे !नव वर्ष की शुभकामनाएँ !

 

दोस्तो,मेरे प्रणाम स्वीकारे एवं आप सबको नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ !

2013

मेरे भीतर बैठी विराट सत्ता आपके भीतर विराजमान परम सत्ता को सर झुकाती है। आपके निकटस्थ मित्र शरीर को प्रणाम जिसके होने से आपका जीवन हैं। दुनिया के सबसे बडे सुपर कम्प्यूटर आपके मस्तिष्क को प्रणाम। उस दिल को नमन जो आपके जन्म से आज तक साथ दे रहा है। उन फेफड़ों को प्रणाम जो आज तक आपको श्वास लेने में मदद दे रहे है। अस्थि तन्त्र को प्रणाम जो आपके शरीर को आकार दिये हुए हैं। उस पाचन शक्ति को नमन जो पहले दिन से आपके भोजन को ऊर्जा में बदलते है।उस स्नायू तन्त्र को प्रणाम जो दुनिया में व्याप्त समस्त टेलिफोन जाल से सात गूना बड़ा है।अन्तः स्त्रावी ग्रन्थियों व प्रजनन तन्त्र को प्रणाम जो शरीर व दुनिया को सन्तुलित रखने में जिनका योगदान है।

परम सत्ता से प्रार्थना है कि नव वर्ष में आपकी सभी कामनाएँ पूरी करें।आप सबसे महत्वपूर्ण है।आप अनुपम व अद्वितीय हैं चुँकि आप ही जगत हैं।

Related Posts:

सफलता हेतु बदले समय के साथः नव वर्ष मंे संकल्प लें

नया वर्ष आ रहा है । जैसा कि संकल्प लेने का प्रचलन है । अपना पुनरावलोकन करने का समय है । गत वर्ष की उपलब्धियों व अनुपलब्धियों पर मनन की आवश्यकता है ।naya sal 2013 स्वयं को जानने-समझने का अवसर है । अपनी आदतें, सपनों व प्रयत्नों को परीक्षण करने का समय है । आदतों को सफलता में सहायक अच्छी आदतों व हानिकारक बुरी आदतों को पहचानना है । हम आदतों मंे ही जीते हैं । आदतें बदलकर ही स्वयं को बदल सकते हैं । एच.डी. थोरो ने लिखा है कि वस्तुए नही बदलती, हम ही बदलते हैं । अतः स्वयं को बदलने की जरूरत है ।
एक विचार को बोइए, एक कर्म को जन्म दीजिए,
एक कर्म को बोइए, एक आदत को जन्म दीजिए,
एक आदत को बोइए, एक चरित्र को जन्म दीजिए,
एक चरित्र को बोइए, एक सफलता को जन्म दीजिए ।
हमे जीवन में स्थायित्व पंसद है । बदलने में सदैव भय रहता है, इसलिए कोई भी बदलना नही चाहता है । परिवर्तन में असुरक्षा है, नयापन है । आदतें व्यक्ति ने अपनी स्थिति, सोच व लक्ष्य के आधार पर बनती है । जीने के बीच रास्ता निकली हुई होती है । आदतों में स्थायित्व होता है व व्यक्ति उनसे एकाकार हो जाता है । उसमे वह रमा हुआ होता है । आदतें उसके जिने की शैली हो जाती है । उसका अपनत्व हो जाता है । उनको वह न्यायोचित ठहराने लगता है । आदतें उसके जीवन मूल्य में समा जाती है । वह उन्हे मूल्य देने लगता है ।
समय बीत रहा है । समय रूपी नदी में इसके साथ हम सब बह रहे हैं । इसके साथ अपने में परिवर्तन करते रहना है, तभी अपटूडेट रहेंगे । नही तो पिछड़ जाऐंगे । जो समय के साथ नहीं बदलता है वह पिछे रह जाता है ।
आप सबको नव वर्ष की शुभकामनाएं !

विचारों का प्रभाव: राजा किसी सेठ को फांसी पर क्यों चढा़ना चाहता है ?

हमारा मन विचारों से ही बनता है। हम मन के अनुसार अर्थात विचारों के अनुसार चलते है। अतः विचारों को बदलना स्वयं को बदलने हेतु जरूरी है।
एक राजा ने अपने जन्म दिन पर नगर के प्रमुख साहुकारों को भोज दिया। भोज के दौरान प्रत्येक सेठ से राजा स्वंय मिला। राजा सभी सेठों से मिलकर प्रसन्न हुआ। लेकिन एक सेठ से मिलने पर राजा के मन में भाव आया कि इस सेठ को फांसी दे दी जानी चाहिए। राजा ने तब तो कुछ नहीं कहा लेकिन इस तरह का विचार मन में उठने का कारण खोजने लगा।
दूसरे दिन राजा ने अपने मन्त्रियों से उसके मन में उक्त विचार आने का कारण पूछा। एक बुद्धिमान मन्त्री ने कहा कि इसका पता लगाने का वक्त दिया जाय। मन्त्री ने अपने गुप्तचरों से उस सेठ के बारे में जानकारी इकट्ठी करवाई।
कुछ दिनों बाद गुप्तचरों ने बताया कि वह सेठ चन्दन लकड़ी का व्यापारी है। लेकिन विगत तीन-चार माह से उसका व्यवसाय ठीक नहीं चल रहा था। अतः वह सोचता है कि राजा की मृत्यु हो जाय तो उसकी ढेर सारी चन्दन की लकड़ी बिक जाय। अतः वह राजा की मौत की कामना करने लगा। सम्राट के सेठ से मिलने पर सम्राट के अचेतन मन ने सेठ के मन के भावों को पढ़ कर प्रतिक्रिया कि सेठ को फांसी पर चढ़ाना चाहिए।

मन्त्री बड़ा चतुर था। उसने सोचा सम्राट को यह बता दे तो सेठ अनावश्यक खतरे में पड़ जाएगा। इसलिए उसने एक तरकीब सोची। सेठ से प्रतिदिन दो किलो चन्दन की लकड़ी महलों में उपयोग हेतु खरीदनी शुरू की। अब प्रतिदिन दो किलो चन्दन की लकड़ी बिकने लगी। सेठ सोचने लगा कि राजा चिरायु हो। उनसे उसका व्यवसाय हो रहा है। राजा के बदलने पर नया राजा रोज लकड़ी खरीदे या नहीं इसलिए वह राजा की लम्बी उम्र की कामना करने लगा।
राजा ने अगले वर्ष फिर अपने जन्म दिन पर बड़े सेठों को भोजन पर बुलाया। इस बार राजा उस सेठ से व्यक्तिगत रूप से मिले तो उसे लगा सेठ बहुत अच्छा है। इसकी आयु लम्बी होनी चाहिए। अब इस तरह के विचार आने का कारण राजा ने फिर मन्त्री से पूछा। मन्त्री ने बताया कि राजा हम सब का मन बहुत सूक्ष्म है, हमारा अचेतन मन सामने वाले के मन में गुप्त चलते विचारों का चुपचाप पकड़ लेता है। उस पर स्वतः प्रतिक्रिया करता है। इस बार सेठ आप की आयु बढ़ाने की प्रार्थना मन ही मन करता था। चूंकि इससे उसका व्यवसाय चल निकला था। प्रतिदिन दो किलो चन्दन की लकड़ी बिक रहीं थी। अतः उसके मन में चलते गुप्त विचारों को आपके मन को पकड़ लेता है।
हम विश्वास कर विश्वास पाते हंै। अविश्वास कर दूसरे को अविश्वास करने का अवसर देते है। हम यदि जीवन में सुख चाहते हैं तो हमें दूसरों पर बिना कारण अविश्वास नहीं करना चाहिए। हमारे यहाँ अभी चारों तरफ अविश्वास हैं। अविश्वास संदेह को बढ़ाता है।
हमें सकारात्मक होने के लिए बिना कारण किसी पर भी अविश्वास नहीं करना चाहिए। जीवन में सफल होने के लिये दूसरों पर भरोसा कराना चाहिए। यथापि इसमें कभी कभी अस्सी बीस का सिद्धान्त लागू करें। भरोसा करेगें तो आप के काम बनेंगे। कभी ठोकर लगे तो इसे अपवाद मान ले। बिना परीक्षण किए सब को गलत या चोर मानना गलत है।

जब हम किसी से घृणा करते हंै तो हम अनजाने ही उस व्यक्ति को घृणा करने के लिए प्रेरित करते है। हम सब के व्यक्तित्व में कुछ गुण जन्मजात होते है। उनको तो बदलना थोड़ा कठिन है। लेकिन कुछ गुण हम यहीं पर सीखते है, उन्हें बदलना आसान होता है। यदि कोई पूरी तरह जन्मजात नकारात्मक है तो उसे हम इस तरह सकारात्मक विचार कर नहीं बदल सकते हैं। लेकिन जिसने वातावरण से नकारात्मकता सीखी है उसे हम अच्छे विचार कर बदल सकते है।

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 377 other followers