Posts Tagged ‘रिलैक्स’

रिलैक्स कैसे रहेंः उक्त पुस्तिका फ्री डाउनलोड करें

‘‘रिलैक्स कैसे रहें’’ नामक पुस्तिका उपलब्ध है। उक्त पुस्तिका को आप डाउनलोड माई बुकलेट्स के टेग से डाउनलोड कर सकते है। छपी हुई पुस्तक आप मुझसे मंगवा भी सकते हंै।

How to Relax

विश्राम करने एवं विश्राम में रहने की कला इस में बताई हुई है । जीवन में मात्र धन कमाने की कला से ही काम नहीं चलता है । हम धन व यश के पीछे भागने के उपक्रम में थक जाते है। इसमे थकान व तनाव को मिटाने की कला इसमें दी हुई है । इसमें रिलैक्स होने के पांच व्यावहारिक उपभोग बताएं हुए हैः-
1. गहरी नींद लें
2. कार्य को ध्यान बनाये
3. जीवन-शैली में परिवर्तन करें
4. योग निद्रा का प्रयोग करें
5. माइण्ड मशीन द्वारा रिलैक्स होऐं
विश्राम एक मन की अवस्था है । इसमें शान्त रहते हुए भी आप तेजी से दौड़ सकते हैं एवं अधीर एवं व्याकुल होकर विस्तर पर लेट सकते है । अशान्त होकर आप अपनी क्षमता का ह्रास करते हैं जबकि विश्राम करते वक्त आप एकाग्र ही नहीं बल्कि गहरे एवं पैने भी होते है।
हम समस्याओं के कारण थके हुए, निराश एवं तनावग्रस्त नहीं हैं । बल्कि हमारे थके होने, निराश एवं तनाव ग्रस्त होने के कारण समस्याऐं हैं । अगर हम शान्त होने की कला सीख ले तो थकान नहीं लगेगी ।

Related Posts:

Free Download CD to Relax & Energize

तनाव कैसे दूर करेंः उक्त पुस्तिका डाउनलोड करें

अधिक शक्ति जगाने के लिए रिलेक्स होने के 10 सूत्र

मन को कैसे जीतना

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 377 other followers